346 लीटर शराब के साथ आर्टिका कार जप्त चालक फरार

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती (कैमूर):- थाना क्षेत्र में गस्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली की एक कार शराब लेकर नहर के रास्ते जा रही हैं । पुलिस ने कार का पीछा करना प्रारंभ किया तो कार चालक ने गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया।


प्राप्त खबरों के मुताबिक दिनांक 25.3.26.के सुबह कल्याणपुर ईटीही नहर के रोड से एक उजाला रंग का अर्टिका गाड़ी को पकड़ा गया जब कार की जांच की गई तो कार से कुल 346 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। जहां से कार को जप्त कर पुलिस थाने लाइ तथा गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट