समृद्धि विकास योजना के अंतर्गत योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डिहरी आनसोन रोहतास।जिले की स्थिति 2005 से पहले बहुत बदतर थी। अब यह जिला हर क्षेत्र में चमकने लगा है। सासाराम में बाईपास बनाया गया तो महिलाओं के लिए आईटीआई कॉलेज भी बनाया गया। रेहल में चौरास मंदिर तक सड़क निर्माण,तो अकोढ़ीगोला में भी बाईपास बनाया जा रहा है। 4 लाख 27 हजार महिलाओं को जिले में 10 हजार अब तक रोजगार के लिए दिया जा चुका है। अभी 2 लाख रूपये और दिये जायेंगे। जिले के हर पंचायतों में सुधा का डेयरी केन्द्र खोला जायेगा। सदर अस्पताल को अपग्रेड किया जायेगा। इसके अलावे जिले में चल रही अनेक योजनाओं की भी नीतीश कुमार ने चर्चा की। इस समृद्धि योजना में मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,मंत्री विजय कुमार चौधरी,दीपक प्रकाश सहित करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह, दिनारा विधायक आलोक सिंह, डेहरी विधायक राजीवरंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, नोखा विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी तथा सासाराम विधायक स्नेहलता सहित एनडीए के अनेक नेता रहे मौजूद।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट