न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 30, 2026
- 56 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर---- सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिवहर दीपक कुमार के निर्देशानुसार सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, ललन कुमार रजक शिवहर द्वारा मंडल कारा शिवहर का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जेल के सभी वार्डों ( पुरुष, महिला, वृद्ध एवं तरुण वार्ड) वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें बंदियों से अलग-अलग मिलने वाले नाश्ता एवं खाने के बारे में जानकारी लिए जिसमें बंदियों के द्वारा संतोष प्रदत जवाब दिया गया तथा V.C के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होने वाले बंदियों सजाबार बंदियों से अलग-अलग बातचीत किया गया सभी बंदियों ने बताया कि उनके पास अपना-अपना अधिवक्ता है तथा कुछ बंदियों ने बताया कि हमें LADCS के माध्यम से सरकारी अधिवक्ता पैरवी कर रहे हैं । तथा LADCS के कार्यों के बारे में सराहना किया ।
तथा सभी सजाबार बंदियों ने बताया की अपील माननीय उच्च न्यायालय पटना में दाख़िल किया जा चूका हैं तथा सीतामढ़ी का एक बंदी द्वारा बताया गया कि उसका अपील दाखिल नहीं हो पाया है, जिसके लिए जेल प्रशासन को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीतामढ़ी से जरूर संपर्क कर अपील दाखिल करवाने को निर्देशित किया गया तथा जेल को साफ सफाई पर जोर दिया गया तथा बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सुबोध कुमार Chief LADC शिवहर द्वारा बंधिया के बीच नालसा का LADCS,2022 स्कीम के बारे में विस्तार से बताया जिसमें बंदियों को मुफ़्त में बेल करवाना, ट्रायल, अपील माननीय उच्च न्यायालय में दाख़िल करवाना सभी पर चर्चा किए।
इस अवसर पर जेल उपाधीक्षक संजय कुमार गुप्ता अमरनाथ सिंह एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहें।


रिपोर्टर