डीएम द्वारा पिपराही प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण,स्वच्छता एवं कार्यालय प्रबंधन पर जोर

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने पिपराही प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता को लेकर निर्देश दिए हैं। डीएम ने कार्यालय परिसर, गलियारों और कक्षों की नियमित साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि यत्र-तत्र गंदगी फैलाने पर रोक संबंधी सूचना पट्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं।संपूर्ण कार्यालय को धूल रहित रखने के साथ-साथ सभी काउंटरों को स्वच्छ रखा जाए।रैक और आलमारियों का विधिवत संख्याकरण एवं फ्लैगिंग सुनिश्चित की जाए ताकि संचिकाओं (files) का स्थान चिन्हित रहे।

उन्होंने टूटे-फूटे फर्नीचर और अनावश्यक सामग्री को तत्काल डिस्पोज (निस्तारण) करने के निर्देश दिए गए।डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई संचिकाएं और पंजी कर्मियों की मेज पर अव्यवस्थित ढंग से रखी थीं।सभी कार्यालय अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक आलमारियों की व्यवस्था की जाए।आगत-निर्गत पंजी में प्रतिदिन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक सप्ताह लंबित पत्रों की समीक्षा की जाए।


डीएम ने निर्देशित किया है कि सभी पंजियों का संधारण विभागीय मानकों के अनुरूप अद्यतन (update) रखा जाए।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालय कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषी कर्मियों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, वित्तीय नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए निधि का उपयोग करने और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट