डीएम ने भू समाधान पोर्टल की निरीक्षण किया


रोहतास ।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षोपरान्त पाया गया कि पिछली बैठक की तुलना में इस बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा दिनांक 09 मार्च से 06 अप्रैल तक भू–सामाधान पोर्टल पर अत्यधिक थानाध्यक्षों द्वारा एक भी आवेदन की इन्ट्री नहीं किये जाने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा संबंधित अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को भू- सामाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अपलोड करने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जहाँ एक ही थाना अंतर्गत दो अंचल आता है,तो संबंधित अंचलों में रोस्टर बनाकर थानाध्यक्षों को उपस्थित होने का निदेश देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की बैठक की कार्यवाही निश्चित रूप से भू- समाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिस थाना का इन्ट्री शून्य है, वहाँ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की बैठक में समीक्षा कर निश्चित रूप से भू- समाधान पोर्टल पर अपलोड करते हुए बैठक की कार्यवाही की एक प्रति गृह विभाग,बिहार,पटना को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष,भूमि विवाद से संबंधित बैठक का रोस्टर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को अंचल-स्तर पर आयोजित भूमि विवाद की बैठक में भाग लेने तथा उसकी प्रति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट