गैस सिलेंडर नहीं मिलने से हाहाकार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 07, 2026
- 34 views
रोहतास।सासाराम में गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने फजलगंज जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी में नंबर लगाने के बावजूद करीब 15 दिनों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई। कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। सूचना पर सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को शांत कराते हुए गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारू कराया।
एसडीएम ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जिन कंज्यूमर्स का डीएस नंबर आ चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील की। फिलहाल पुलिस की निगरानी में गैस वितरण जारी है।


रिपोर्टर