नाले के गलत निर्माण पर भड़के नगरवासी, काम रुकवाया

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कुदरा(कैमूर)-- नगर पंचायत क्षेत्र में कुदरा थाना के समीप एनएचआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा नाले के गलत दिशा में कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को नगरवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और निर्माण कार्य को तत्काल रोक गया बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल- मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान पूर्व मुखिया अशोक कुमार, संजू पांडे, सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब निर्माण कार्य के सुपरवाइजर से इस संबंध में पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूर्व मुखिया अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी एनएचआई के वरीय अधिकारियों को दूरभाष पर दे दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि इस संबंध में पहले ही जिलाधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है, बावजूद इसके कार्य कराया जाना पूरी तरह गलत है।

नगर अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि बिना जांच और सुधार के कार्य दोबारा शुरू किया गया, तो जन आंदोलन और तेज किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट