आजमगढ़ में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, संगठन मजबूत करने का संकल्प


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा-आजमगढ़ के तत्वावधान में रविवार को सिंहासिनी वाटिका में जनपद स्तरीय अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.आर. वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय तिवारी उपस्थित रहे।अधिवेशन के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।अपराह्न सत्र में जलपान के उपरांत दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और सायं नवगठित कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने की। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमित कुमार भारती, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी चौहान एवं मंत्री शिव कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, राहुल सिंह, रामजीत त्रिपाठी, दिवाकर सरोज, मीरा देवी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट