चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार, बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरसठी, जौनपुर। थाना बरसठी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैसहा बूथ के पास एक युवक को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी ग्राम चिताव थाना पवारा जनपद जौनपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर को ई-चालान ऐप के माध्यम से चेक किया गया तो वाहन का पंजीकरण नंबर यूपी62डीए3609 पाया गया तथा वाहन स्वामी का नाम अन्नु तिवारी निवासी बसरही थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर दर्ज मिला। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल 13 जून 2025 को चोरी हो गई थी, जिसके संबंध में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बरामदगी के आधार पर थाना बरसठी में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है और पूर्व में उसके खिलाफ थाना मछलीशहर में चोरी का मामला दर्ज है। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप पटेल, ओमप्रकाश यादव एवं शेरबहादुर यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट