60 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, साथ ही तीन शराब पीने में भेजे गए न्यायिक हिरासत में

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन शराब कारोबारियों के पास से कुल 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 288/26 दर्ज किया गया है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शराब कारोबारियों को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना मल्लाह, पिता किशुन मल्लाह उर्फ बुढ़ा मल्लाह, निवासी भगवानपुर; मथुरा चौधरी, पिता अमावा चौधरी, निवासी ओरगांव; तथा भोला पटेल, पिता रामायण पटेल, निवासी नडुला, थाना भगवानपुर के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शराबियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें कल्लू मुसहर, पिता स्वर्गीय रामलाल मुसहर और बंटी मुसहर, पिता हलखोरी मुसहर, दोनों थाना भगवानपुर क्षेत्र के निवासी हैं। तीसरे की पहचान दीपक कुमार, पिता स्वर्गीय प्रेम राम, वर्तमान पता भगवानपुर मुसहर टोली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय भेज दिया गया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट