दुर्गापूजा को लेकर दुर्गावती थाने में शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 08, 2026
- 2 views
संवाददाता पिन्टू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- दुर्गापूजा के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को दुर्गावती थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा का त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अंचलाधिकारी, दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।


रिपोर्टर