हत्याकांड के आरोपियों के बेल पर बाहर आने के बाद धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएसपी से लगाई गुहार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 08, 2026
- 28 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के चर्चित युवक हत्याकांड मामले में बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने मोहनियां डीएसपी से मिलकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। आपको बताते चलें कि कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली में 17 मार्च 2026 को राजा नामक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था पीड़ित परिवार का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपियों में से 6 लोग न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बाहर आ गए हैं। इसके बाद से आरोपी पक्ष के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी से परिवार में भय का माहौल है मृतक की परिजन सीता देवी ने बताया कि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी अब आरोपियों के बेल पर बाहर आने के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है वहीं, मोहनियां डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि युवक हत्या मामले में कुल 9 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिनमें से 6 की गिरफ्तारी हुई थी पीड़ित परिवार उनके पास आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी


रिपोर्टर