पंचायत भवन में लगा फार्मर रजिस्ट्री कैंप, किसानों ने कराया पंजीकरण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Apr 13, 2026
- 103 views
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पदुमपुर अंतर्गत महमूदपुर गांव स्थित पंचायत भवन में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्राम सभा पदुमपुर के लेखपाल अभिलाष यादव, विशाल यादव एवं धर्मराज वर्मा की देखरेख में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया गया।
कैंप में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और योजना से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान प्रधान पति संजय गौतम सहित गांव के पूर्व प्रधान पति सुरेश चंद मिश्र, अनील कुमार मिश्रा, राजेश शुक्ला, विपिन मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी फार्मर रजिस्ट्री कराई।लेखपालों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है, इसलिए सभी किसानों को इसमें भाग लेकर अपना पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए। कैंप के आयोजन से किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस पहल की सराहना की।


रिपोर्टर