स्कूल चलो अभियान में उमड़ा जनसैलाब जागरूकता रैली, बच्चों को पुस्तकें वितरित कर किया प्रेरित

रामपुर, जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रामपुर विकासखंड स्थित नगर पंचायत कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें” एवं “शिक्षा है अधिकार” जैसे नारों के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते नजर आए। मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने सभी से शिक्षा को प्राथमिकता देने और बच्चों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, सभासद इरफान अंसारी, विपिन दुबे, रिंकू दुबे, रवि गुप्ता, अध्यापकगण सहित विद्यालय परिवार एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट