शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 लोग गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में की गई।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में कुल 10 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में खैर पासी पुत्र स्व. मोहन पासी (उम्र करीब 45 वर्ष), अंकित शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला (23 वर्ष) निवासी ग्राम जमुनीपुर, जितेन्द्र गौतम उर्फ पण्डू पुत्र मेवालाल गौतम (25 वर्ष), मंसूर पुत्र स्व. दिलबहार (27 वर्ष) निवासी ग्राम फतुही खुर्द, मिथिलेश पटेल पुत्र गेंदा श्याम पटेल (34 वर्ष), मनीष कुमार सिंह पुत्र स्व. त्रिलोकीनाथ सिंह (31 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलहाँ, करन चौहान पुत्र चन्द्रिका प्रसाद चौहान (23 वर्ष) निवासी ग्राम कूसा, गौरव कुमार गौतम पुत्र स्व. जनार्दन भगत (26 वर्ष), राहुल गौतम पुत्र स्व. जय प्रकाश गौतम (20 वर्ष) तथा जितेन्द्र कुमार पुत्र मिठाईलाल (48 वर्ष) निवासी ग्राम निगोह शामिल हैं।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, राकेश कुमार तथा कांस्टेबल शेर बहादुर यादव, राजबहादुर यादव, वकील चौहान और ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट