केराकत में अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत भव्य संगोष्ठी आयोजित
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Apr 17, 2026
- 21 views
बरसठी, जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा उदयचंदपुर स्थित आरपीएस कॉलेज में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में “अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत एक भव्य विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह राज्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार कृपा शंकर सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक समरसता के लिए उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संयोजन अजय सोनकर "शास्त्री" द्वारा किया गया, जिसके लिए उपस्थित जनसमूह ने उनका आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजक दिनेश चौधरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता व न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।


रिपोर्टर