आजमगढ़। शहर में फिटनेस के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत ‘फिट कोर स्टूडियो’ (यूनिसेक्स जिम) का भव्य शुभारंभ
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Apr 22, 2026
- 33 views
आजमगढ़। शहर में फिटनेस के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत ‘फिट कोर स्टूडियो’ (यूनिसेक्स जिम) का भव्य शुभारंभ बुधवार, 22 अप्रैल को करतलपुर बाईपास स्थित देवपार परिसर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, फिटनेस प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिटनेस स्वस्थ जीवन का मूल आधार है और ऐसे आधुनिक जिम युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, ‘फिट कोर स्टूडियो’ को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लक्ज़री जिम के रूप में तैयार किया गया है। यहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ प्रशिक्षित ट्रेनर्स की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
आयोजन से जुड़े रवि सिंह और अभिषेक ने बताया कि जिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। बाईपास स्थित देवपार परिसर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, फिटनेस प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फिटनेस स्वस्थ जीवन का मूल आधार है और ऐसे आधुनिक जिम युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करेंगे।आयोजकों के अनुसार, ‘फिट कोर स्टूडियो’ को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लक्ज़री जिम के रूप में तैयार किया गया है। यहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ प्रशिक्षित ट्रेनर्स की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।आयोजन से जुड़े रवि सिंह और अभिषेक ने बताया कि जिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।


रिपोर्टर