निगरानी टीम की कार्रवाई, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार


रोहतास ।जिले के राजपुर प्रखंड में शुक्रवार को निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जनार्दन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी को 10,000 रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया।


सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित तरीके से जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग अब मामले की आगे की जांच कर रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट