गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को लेकर तलेन में गौ सेवको ने नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 27, 2026
- 126 views
तलेन । तलेन में सोमवार को गौ भक्तों व संत-महात्मा ने श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर जहां से सभी सेवकों द्वारा पदयात्रा निकालते हुए नारेबाजी करते हुए,बस स्टैंड होते हुए टप्पा कार्यालय में पहुंचकर नायब तहसीलदार मनोज शर्मा को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ हत्या पर रोक लगाने व गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई है। यह मांग भारतीय संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिए जाने के बावजूद उसकी वर्तमान उपेक्षा और दर-दर भटकने की स्थिति को देखते हुए उठाई गई है।सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर सरकार के नाम यह ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नगर व गांव के गो सेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


रिपोर्टर