पंडित बेनीप्रसाद शर्मा स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न


तलेन । भारतीय जन संघ के नेता, नगर के पहले जन-पत्रकार, श्री बड़ा गणेश मंदिर तलेन के प्रथम पुजारी और राष्ट्रवादी कवि राजेश सत्यम के पिताजी पंडित बेनी प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनकी ग्यारहवीं पूण्यतिथि के अवसर पर विगत 22 अप्रैल, बुधवार की रात श्री बड़ा गणेश मंदिर तलेन के प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।  कवि सुशील व्यास द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना की गई। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  अशोक त्रिपाठी प्रधान संपादक दैनिक समय जगत भोपाल, हरि सिंह  केशवाल योगेश पाटीदार भी मौजूद रहे।इस मौके पर कवि जगदीश सेन (देवास) सुरेश त्रिवेदी 'बम' (पोलायकलां)भगवान दास सोनी 'भृगु', राजेश यादव 'राज', सुरेश विरमाल (पचोर), हरिसिंह परिहार, पंकज शिवहरे 'कंवर' (नरसिंहगढ़), नरेन्द्र सक्सेना 'निर्दोष', रमेश परमार (शुजालपुर), विष्णुप्रसाद तिवारी 'फ़ुरसतिया' (दौराहा), महेश दास वैष्णव (जामनेर), लख्मीचंद चौधरी (कुरावर), सुशील व्यास 'सारंग', स्वदीप सौल्ंकी (सारंगपुर), डॉ दुर्गेश सोनगरा (इकलेरा) ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को तालिया बजाने पर   मजबूर कर दिया ।कवि सम्मेलन में हास्य, वीर, श्रृंगार और देशभक्ति से भरपूर कविताओं ने   श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।कार्यक्रम संचालन कवि राजेश राज यादव ने किया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त राजेश शर्मा  सत्यम ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट