JEE Main 2026 टॉपर्स व 10वीं-12वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं को विधायक ने किया सम्मानित


संवाददाता पारसनाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में फिजिक्स वाला पाठशाला, सासाराम द्वारा एकदिवसीय भव्य आभार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर JEE Main 2026 (सेशन-1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सफल विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर संस्थान की ओर से अपने शैक्षणिक विजन को विस्तार से साझा किया गया। बताया गया कि किस प्रकार फिजिक्स वाला पाठशाला, सासाराम से जुड़ने के बाद छात्र-छात्राएं निरंतर प्रगति कर रहे हैं और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी एवं एनआईटी में प्रवेश प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना, उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना एवं उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट