एलपीजी गैस आपूर्ति एवं निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु औचक निरीक्षण

रोहतास।जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। वर्तमान में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस एजेंसियां सुचारु रूप से कार्यरत हैं। 

जिनमें कुल 19 गैस एजेंसियां (घरेलू) तथा 10 व्यावसायिक एजेंसियां संचालित हैं। इसके अतिरिक्त, 04 पेट्रोलियम एवं 05 ऑटोमोबाइल एजेंसियां भी सक्रिय हैं। दिनांक 28.03.2026 को जिले में कुल 4401 गैस सिलेंडर का वितरण किया गया, जबकि कुल 2588 गैस सिलेंडर वर्तमान में उपलब्ध हैं। जिले में प्रतिदिन औसतन 1803 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रहा है तथा आगामी 2-3 दिनों में अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गैस संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आमजन अपनी शिकायतें दूरभाष संख्या 06189-222080 पर दर्ज करा सकते हैं। दिनांक 14.03.2026 से अब तक प्राप्त 232 शिकायतों में से 149 शिकायतों का निष्पादन 24 घंटे के भीतर कर दिया गया है। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया प्रगति पर है। दिनांक 28.03.2026 तक कुल 19 घरेलू एवं 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (होटल, रेस्टोरेंट आदि) का निरीक्षण किया गया है। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न हो। उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की डिलीवरी 25 दिनों के भीतर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे पारदर्शिता एवं नियमानुसार गैस वितरण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट