दुर्गावती के व्यक्ति की मुगलसराय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 27, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में साथ में रहे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज वाराणसी का ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान रामकेश्वर शर्मा उम्र 58 वर्ष के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी धनंजय के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति अपने घर से बाइक पर सवार होकर बनारस जा रहे थे इसी क्रम में चंदौली जिले के मुगलसराय के पास किसी का अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अलीनगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में चीख पुकार मच गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजन शशिकांत शर्मा ने जानकारी देते बताया कि किसी अज्ञात वाहन के धक्के से मेरे चाचा की मौत हो गई है। वही उनके साथ एक व्यक्ति और थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से पूरा गांव आहत है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है।


रिपोर्टर