ई-किसान भवन में गरमा फसल के बीज का वितरण शुरू, किसानों में उत्साह

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर,(कैमूर)-- प्रखंड के स्थित ई-किसान भवन परिसर में गरमा फसल को लेकर बीज वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य कर रहे हैं। बीज वितरण शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचकर बीज प्राप्त कर रहे हैं। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल केंद्र पर 23 क्विंटल मूंग बीज उपलब्ध है। यह वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।






रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट