ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 62 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर मां काली की धरती नाथोपुर के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।आईपीएल के तर्ज पर एनपीएल (नाथोपुर प्रिमीयम लीग) का आयोजन किया गया । आयोजक मंडली ने बताया क्रिकेट खेल के लोकप्रियता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिमाओं को निखारने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 8 टीमो ने भाग लिया है।अमिरथा बनाम मिरीयां की टीमों के बीच में उद्घाटन मैच खेला गया।अमिरथा की टीम ने टौस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 8ओभर में 75 रन का स्कोर खड़ा किया इसके बाद मिरीया का टीम स्कोर का पीछा करते हुए महज 60 रन ही बना सकी।और 15 रनों के अंतर से अमिरथा की टीम विजयी बनी। मैच का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी व चिलबिली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि यूगल किशोर पासवान ने फिता काटकर संयुक्त रूप से किया- मैच का जीवंत प्रसारण अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा किया गया, तो अंपायर की भूमिका में शुभम कुमार सिंह व भोला श्रीवास्तव दिखे। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश कुमार सिंह,आलोक चतुर्वेदी ,रिंकू सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी, विक्की सिंह ,उमेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, गोलू सिंह , गुलशन श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव ,संकित श्रीवास्तव, प्रहलाद श्रीवास्तव, रामनारायण यादव, धर्मेंद्र यादव, मोहित यादव ,रवि प्रकाश चतुर्वेदी , उत्तम चतुर्वेदी के द्वारा बढ़ चढ़कर भूमिका निभाया गया, वही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और दर्शक की उपस्थिति खेल और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थी।


रिपोर्टर