भक्ति का महोत्सव एकादशी व्रत उद्यापन के उपलक्ष में प्रारंभ, श्रीमद्भागवत कथा का आज प्रसाद वितरण के उपरांत होगा समापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 195 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला अंतर्गत रामपुर प्रखंड के थिलोई ग्राम वासी रामदयाल सिंह अपने धर्म पत्नी प्रभावती देवी के साथ एकादशी व्रत का उद्यापन विद्वान पंडितों के उपस्थिति यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से कर रहे हैं। जिस उपलक्ष में भागवताचार्य पंडित उमा कांत चतुर्वेदी के सानिध्य व पंडित अभय चतुर्वेदी, पंडित दीपक चतुर्वेदी, पंडित शिव शंकर पाठक की उपस्थिति में यज्ञ अनुष्ठान सहित श्री भागवत कथा प्रारंभ है। विगत 20 अप्रैल जलभरी शोभा कलश यात्रा के ऊपर 21 अप्रैल कथा प्रारंभ है। स्थल से धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। गांव में भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 20 अप्रैल को प्रातः जलभरी कलश यात्रा महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। 21 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्श मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। एकादशी व्रत उद्यापन एवं श्री भागवत कथा का समापन आज विशाल महाभोज एवं वृहद भंडारे के साथ होगा आयोजक राम दयाल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पारिवारिक सदस्य जयराम सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, कमलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित समस्त परिवारिक सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर भूमिका निभाया जा रहा है।इस धार्मिक आयोजन से न केवल गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी सशक्त संदेश दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।


रिपोर्टर