भगवानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को बलात्कार में कांड दर्ज कर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 28, 2026
- 6 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रिपोर्ट
भगवानपुर (कैमूर):-- भगवानपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। मामले की जानकारी देते हुए भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीराम मल्लाह, पिता मल्लू मल्लाह, निवासी थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भगवानपुर थाना में पहले से ही बलात्कार का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बीते रात आरोपी को मोहनिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस छापेमारी अभियान में स्वयं थानाध्यक्ष के साथ-साथ अनुसंधानकर्ता और पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


रिपोर्टर