मगध मेडिकल अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 06, 2026
- 5 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में अधीक्षक के पत्र के आलोक में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कैनोपी, स्टैंसिल एवं बैनर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान सभी सिक्योरिटी गार्डों को आग के विभिन्न प्रकारों, आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों तथा उसे नियंत्रित करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर को सही तरीके से संचालित करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम में अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अजय कुमार साह, सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, अग्नि चालक सुबीन कुमार एवं रूपेश कुमार, अग्निकर्मी अखिलेश कुमार, उपासना कुमारी, खुशबू कुमारी एवं ब्यूटी कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे जान-माल की सुरक्षा में मदद मिलेगी।


रिपोर्टर