विशेष सर्वेक्षण के तहत दस्तावेज़ एवं वंशावली जांच का कार्य
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 07, 2026
- 97 views
किसानों ने कराई भूमि अभिलेखों की जांच
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआंं (कैमूर):-- भभुआं अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के ग्राम उमापुर मौजा में विशेष सर्वेक्षण कार्य के तहत दस्तावेज़ जांच एवं वंशावली सत्यापन का कार्य किया गया। विशेष सर्वेक्षण अमीन विक्रम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजा संख्या 364 के खेसरा संख्या 436 से 470 तक संबंधित भूमि की जांच सुबह सात बजे से शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि बंदोबस्त कार्यालय भभुआ के आदेशानुसार यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन, वंशावली जांच तथा किश्तवार प्रक्रिया का निष्पादन शामिल है। जांच के दौरान दर्जनों किसान मौके पर पहुंचे और अपने-अपने भूमि संबंधी कागजात प्रस्तुत कर जांच प्रक्रिया पूरी करवाई।
अमीन विक्रम कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगे भी निर्धारित समय पर संबंधित स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि किश्तवार प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासनिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भूमि विवादों के समाधान में सहायता मिलेगी और अभिलेखों में पारदर्शिता आएगी।


रिपोर्टर