लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों का प्रशासन से उठ रहा भरोसा, गोदाम से 100 क्विंटल गेहूं गायब चोर फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 03, 2026
- 322 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौला गांव स्थित एक गोदाम में रखें गेहूं में सेंधमारी कर करीब 100 क्विंटल गेहूं को चुरा चोर हुए फरार। थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, क्षेत्रवासियों का प्रशासन से उठ रही भरोसा।बताया जा रहा है कि चोरों ने इस वारदात को देर रात अंजाम दिया। गोदाम मालिक अजय सिंह के अनुसार, चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार को काटकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में गेहूं को निकाल लिया। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।मालिक अजय सिंह ने बताया कि गोदाम में रखा लगभग 100 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया है। इतनी बड़ी मात्रा में अनाज चोरी होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी की इस घटना ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों में भी चिंता बढ़ा दी है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची
और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है।घटना की खबर मिलते ही भदौला पंचायत के सरपंच, वार्ड-8 सदस्य सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए गेहूं की बरामदगी की जाए।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है।कुदरा के भदौला पंचायत में हुई यह बड़ी चोरी न सिर्फ आर्थिक नुकसान का मामला है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई कर चोरों तक पहुंचती है।


रिपोर्टर