खड़े वाहन से टकराया टेंपो, चालक की दर्दनाक मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 04, 2026
- 30 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहुआ गांव के समीप NH-19 (जीटी रोड) पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक वाहन में पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सूरज कुमार (31 वर्ष), पिता महेश सिंह, ग्राम बरूणा, थाना भभुआ, जिला कैमूर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि टेंपो तेज रफ्तार में था और चालक को खड़े वाहन का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, NH-19 पर इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं, खासकर जब वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं।


रिपोर्टर