तिलक से लौट रहे सत्तरह लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पांच की मौत


मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया 

ASDM सभी की मौत चार चार लाख रुपए का मुआवजा 


रोहतास । जिले दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास एनएच 319 पर करीब 3 बजे तिलक चढ़ा के लौट रहे 5 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में सभी लोगों की मौत हो गई।मृतकों में करगहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के चन्द्रमा सिंह के पुत्र रामव्रत सिंह मृतक, मठिया गांव के स्व ० अयोध्या सिंह के पुत्र अशोक सिंह मृतक (लड़की के पिता), स्व०शंकर सिंह के पुत्र रामेश्वर सिंह मृतक,स्व० सरयु सिंह के पुत्र पिंटू सिंह मृतक और काराकाट थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी स्व० राम अयोध्या महतो के पुत्र रजनीश कुमार मृतक शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताए कि पांचों मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपए का चेक आश्रितों को दिया गया। जिसमें मृतक अशोक सिंह की पत्नी अनीता देवी, रामेश्वर सिंह की पत्नी मीना देवी,पिनटु सिंह की पत्नी मुन्नी देवी,रामब्रत सिंह की पत्नी रूबी देवी, रजनीश कुमार के भाई प्रिंस को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर, अंचलाधिकारी मो०अजहरूदिन, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट