दलित प्रेरणा स्थल स्मारक समिति कर्मचारियों का जागरूकता अभियान सफल

उत्तर प्रदेश स्मारकों पार्कों कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा संम्ब्द उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ अधिवेशन गेट सभा दिनांक 9 मई 2026 दिन शनिवार को दलित प्रेरणास्थल नोएडा 95 अमर सिंह प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में जागरूकता सभा के दौरान सदस्यता अभियान संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी के शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ प्रकाश नगर अध्यक्ष वाणिज्य कर गौतम बुद्ध नगर उपस्थित रहे स्मारक समिति के तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया सभी ने सदस्यता पर जोर देते हुए कहा कि स्मारक कर्मचारियों पहले सदस्यता ग्रहण करें और अपनी मांगों को लेकर तेज आंदोलन शुरू करें ।

मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विभाग के लगभग 5000 कर्मचारी हैं जो अल्प वेतन भोगी हैं और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित है ऐसे में पूरे स्मारक के कर्मचारी एकजुट होकर अपने सर्विस से संबंधित अस्थाई से स्थाई कराने के लिए नियुक्ति अधिकारी महोदय से वार्ताकार ज्ञापन देकर मांगों को पूरा करने का संकल्प ले अध्यक्ष ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2 मई से लगातार गेट सभाएं चल रही हैं आज 9 मई को दलित प्रेरणा  स्थल नोएडा और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क बादलपुर में गेट सभा का अंतिम दिन रहा पदाधिकारीयो को निर्देश देते हुए कहा टीम द्वारा प्रत्येक पार्कों में जाकर  सदस्यता ग्रहण कराया जाए जिला गौतम बुद्ध नगर में स्मारक के अल्प वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मकान गणना में लगाई गई ड्यूटी की घोर निंदा किया और कहा कि ने शीघ्र हटाया जाए लखनऊ में 3 500 हजार कर्मचारियों को हटा दिया गयाहै क्योंकि वह 13,1400 ग्रेड पे के कर्मचारी हैं जो योग्य नहीं साक्षर हैं जिन्हें डिजिटल कार्यों की कोई जानकारी नहीं है कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेखराज कुलदीप सचिन पूनम रजनी सरोज सुमेश मनोज विनोद हरिकेश आदेश दीपक सुरेश सुनील बृजेश आंगनलाल राकेश अंकित सुमन भारती किरण कुमारी सुमन देवी पूजा रामदुलारी सनी सुनीता प्रभा मदन सीमा बबीता अंजना सरोज सुमन सुनील धर्मेंद्र सिंह खेमचंद पवन अरुण दीपक संजय सोमपाल प्रेमपाल प्रेम सिंह लक्ष्मीनारायण प्रमोद कुमार कृपाल सिंह संजय अरुण कुमार पवन खेमचंद धर्मेंद्र मोहिद्दीन  राहुल संदीप कमलेश  मदन आदि लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद ने किया।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट