7 साल से फरार हत्या आरोपी महेंद्र राम गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी था वांछित

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- लंबे समय से फरार चल रहे एक हत्या आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इसिया निवासी महेंद्र राम (पिता – सती राम) को मोहनियां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि महेंद्र राम हत्या के एक मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे थे। इसके अलावा उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज था, जिसमें उनकी संपत्ति की कुर्की का आदेश भी निर्गत किया जा चुका था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए चैनपुर थाना भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट