महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- May 12, 2026
- 10 views
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी महिला सभा, आजमगढ़ की ओर से बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। महिला सभा की पदाधिकारियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर नाराजगी जताते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।महिला नेताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण महिलाओं के सामने घरेलू आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, उत्पीड़न और शोषण पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्गों को राहत देने की मांग उठाई गई।ज्ञापन समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान द्रोपती पांडेय, संगीता, मीनू भारती, गीता गिरी, किरण वर्मा, सुषमा चौहान, साधना भारती एवं इंद्रावती देवी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


रिपोर्टर