राज्य स्तर तक प्रतियोगिता में दो सगे भाई, गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया कैमूर का मान

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट


दुर्गावती/कैमूर:-- ग्राम कोटसा प्रखंड दुर्गावती निवासी दो सगे भाइयों ने अपनी मेहनत और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर किक-बॉक्सिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल कर कैमूर जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन किया।

14 अप्रैल को आयोजित गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दोनों भाइयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था। फिर11 से 13 मई तक IIMT University में आयोजित राज्य स्तरीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में Noble Senior Secondary School के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र असद अली ने -32 किलोग्राम लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट में दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं उनके छोटे भाई और कक्षा 6 के छात्र हमजा अली ने -28 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।


दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के कोच मोहम्मद अब्दुल सलाम खान ने दोनों खिलाड़ियों को दिल से मुबारकबाद देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के बल पर दोनों बच्चे आने वाली नेशनल प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।दोनों भाइयों ने अपनी लगन और मेहनत से अपने स्कूल के साथ-साथ बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड का भी नाम गौरवान्वित किया है।

खास बात यह है कि गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन करने वाले असद अली और हमजा अली, हिंदी दैनिक न्यूज़ वाणी के पत्रकार शोएब खान के पुत्र हैं। दोनों बेटों की इस सफलता से परिवार, शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत में भी खुशी की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट