डेहरी अनुमंडल अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने डेहरी अनुमंडल अस्पताल का औचक दौरा किया। 


जागरण संवाददाता पर FIR करने वाली GNM सुमन सहनी से सवाल-जवाब किए। लेबर वार्ड, जनरल वार्ड, दवा वितरण केंद्र और हीट वेव स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया।

मरीजों की सुविधाएं, साफ-सफाई और दवा की उपलब्धता देखी। हाजिरी रजिस्टर जांचा।

सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर रहने को कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राणा राजेश व अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए।


हीट वेव को देखते हुए विशेष तैयारी रखने को कहा गया ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। सभी को जिम्मेदारी से काम करने का आदेश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट