सडक दुर्घटना में सिपाही सहित कई घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 16, 2026
- 47 views
रोहतास । जिले में 24 घंटे में सड़क हादसों का कहर, कई थाना क्षेत्रों में मौत और गंभीर हादसों से दहला जिला जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिले के कई थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग प्रखंड और गांवों में हुए हादसों में मौत, गंभीर चोट और आक्रोश की घटनाएं सामने आई हैं।
तिलौथू थाना क्षेत्र: इंद्रपुरी चौक के पास मॉर्निंग वॉक से लौट रही इंद्रपुरी निवासी मनमातो देवी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सासाराम नगर क्षेत्र: एसपी जैन कॉलेज मोड़ पर नो-एंट्री जांच के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
रोहतास थाना क्षेत्र: महुराव गांव के समीप एनएच-119 पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय शिवम कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
दावथ थाना क्षेत्र: देर रात हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा, ओवरलोड वाहनों और तेज रफ्तार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर