सासाराम पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 18, 2026
- 6 views
रोहतास।सासाराम स्टेशन पर सुबह में पौने सात बजे सासाराम से पटना को जाने वाली ट्रेन संख्या 53212 सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सोमवार की सुबह आग लग गई। इस घटना में ट्रेन की पांचवीं बोगी पूरी तरह जल गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक, प्लेटफार्म संख्या छह पर सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर प्रतिदिन की भांति खुलने के लिए खड़ी थी। अचानक एक बोगी में धुंआ निकलते देख सुबह में मार्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। रैक प्वाइंट पर मौजूद मजदूरों की टोली दौड़ पहुंच आग बूझाने की दिशा में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड दस्ता स्थल पर पहुंच आगे बूझाने में जुट गया। जब तक आग को पूरी तरह से काबू पाया जाता तब तक ट्रेन से पांचवीं बोगी जल गई। रेलकर्मियों ने शेष बोगी को काटकर अलग कर दिया गया है, ताकि वह भी आग की चपेट में न आए। ट्रेन को फिलहाल सासाराम में ही रोका गया है।


रिपोर्टर