वाहन चेकिंग के दौरान 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार


दुर्गावती (कैमूर):-- स्थानीय थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के बैग से 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक यादव उर्फ बगड़ उम्र 22 वर्ष, पिता महेंद्र यादव, निवासी कर्मनाशा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के बैग की जांच करने पर उसमें से 8.640 लीटर 8 PM ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।


शराब बरामदगी के बाद संबंधित युवक के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट