एसडीएम ने फरियादी को दिलाई मंच


रोहतास।सासाराम एसडीएम का फिर दिखा दिल छूने वाला अंदाज, जनता दरबार के फरियादी को शेरशाह सूरी महोत्सव के मंच पर दिलाया मौका

सासाराम (सासाराम की हलचल)।

सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) डॉ. नेहा कुमारी का एक बार फिर बेहद संवेदनशील और दिल छूने वाला रूप सामने आया है। प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच आम लोगों की कला और उनकी भावनाओं का सम्मान करने के उनके इस कदम की पूरे शहर में सराहना हो रही है।

दरअसल, पिछले दिनों आयोजित जनता दरबार में एक आम व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर पहुँचा था। उसने अपनी किसी समस्या के बजाय एसडीएम के सामने ऐतिहासिक 'शेरशाह सूरी महोत्सव' के बड़े मंच पर गाना गाने की इच्छा और गुहार लगाई थी। मामले को बेहद गंभीरता और सहृदयता से लेते हुए एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने उस कलाकार की प्रतिभा को मंच देने का फैसला किया।

एसडीएम के निर्देश पर (21 तारीख को) उस व्यक्ति को शेरशाह सूरी महोत्सव के भव्य मंच पर, बड़े कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और हजारों की भारी भीड़ (क्राउड) के बीच अपनी गायकी का हुनर दिखाने का सुनहरा मौका मिला। इस दौरान सबसे भावुक और सराहनीय पल तब देखने को मिला जब मंच पर खुद एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने अपने हाथों से उस कलाकार को माइक थमाया, उसे आदरपूर्वक बैठाया और खुद खड़े रहकर उसका हौसला बढ़ाते हुए गाना गवाया।

प्रशासनिक मुखिया का किसी आम कलाकार के प्रति ऐसा सम्मान और अपनापन देखकर वहाँ मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। लोगों का कहना है कि डॉ. नेहा कुमारी का यह कदम न सिर्फ एक जमीनी कलाकार को बड़ा हौसला देने वाला है, बल्कि यह प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक बेहतरीन मिसाल

भी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट