भगवानपुर जैतपुर कला इंजीनियरिंग कॉलेज से परीक्षा देकर जा रहे छात्र को बदमाशों ने बेरहमी से पिटा छात्र घायल

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रिपोर्ट 


भगवानपुर/कैमूर:--  भभुआ अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा देने आए एक छात्र पर आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि सासाराम से परीक्षा देने पहुंचे छात्र को बदमाशों ने उसकी कार से खींचकर बेरहमी से पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए।

घायल छात्र की पहचान साहिल राज, पिता पप्पू चौधरी, निवासी पटना के रूप में हुई है। छात्र अपनी कार संख्या BR 24AM 3289 से परीक्षा देने कॉलेज आया था। घटना के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं ग्रामीणों की तत्परता से एक या दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया, जिन्हें बाद में प्रशासन के हवाले कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तत्काल भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। अस्पताल में डॉक्टर मजहर हुसैन ने घायल छात्र का इलाज शुरू किया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट के पीछे का कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पकड़े गए युवकों से भी पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट