भूमि विवाद के मध्य हुई आगजनी की घटना कि निष्पक्ष व सत्य, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 24, 2026
- 77 views
दलित एक्ट की धमकी व बहुसंख्यक होने के आधार पर निर्णय का कोशिश- शर्मनाक
द्वितीय पक्ष- सार्वजनिक भूमि को किए हैं अतिक्रमण, घटना के बाद से स्थल पर प्रशासन की नजर , भूमि सीमांकन के उपरांत होगी अग्रिम कार्रवाई
संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला अंतर्गत सोनहन थाना क्षेत्र के मचहल पुर गांव में भूमि विवाद के मध्य हुई आगजनी की घटना, झोपड़ी में रखें समान व पुआल की गांज जलकर हुआ खाक, दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर लगाया जा रहा आरोप-प्रत्यारोप। मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर अपनी अपनी वर्चस्व कायम करने को लेकर काफी समय पहले से विवाद होते आ रहा है। मामले में नया मोड़ तब देखने को मिला, जब गुरूवार की देर रात एक पक्ष की झोपड़ी में आग लगने की घटना घटित हुआ, साथ ही दूसरे पक्ष द्वारा रखे गए पुआल की गांज भी आग की चपेट में आ गया। आगजनी की घटना के समय स्थल से प्राप्त विडियो क्लिप के अनुसार एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर दलित एक्ट की धमकी के साथ ही बहुसंख्य होने की धौंस दिखाया जाने लगा। अर्जुन साह सहित परिवारिक सदस्यों
का कहना है, उक्त भूमि पर सैकड़ों वर्षों से वो खेती बारी करते आ रहे हैं, साथ ही कई वर्षों से झोपड़ी भी लगाएं हुए हैं। एक पक्ष द्वारा भूमि के अंदर स्थापित हमारे झोपड़ी को जब खाना खाने गए थे तो फुंक दिया गया।
वही दूसरे पक्ष का कहना है की भूमि सार्वजनिक है, अर्जुन साह द्वारा जबरन कब्जा किया गया है। भूमि बच्चों की खेल मैदान हेतु उपलब्ध होना चाहिए।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना नियमानुसार भूमि विवाद का निर्णय अंचलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार किया जा सकता है, भूमि सार्वजनिक है या निजी इसका निर्णय कागजातों से ही होगा। पर आगजनी की घटना व विवाद उचित नहीं, मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई हेतु निष्पक्ष है, समाचार प्रेषण काल तक सोनहन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्वारा बताया गया की जल्द ही भूमि का सीमांकन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए अग्रसर है।


रिपोर्टर