व्यवहार न्यायालय में अब शीतल जल की सुविधा, वादकारियों को मिलेगी बड़ी राहत

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर--- व्यवहार न्यायालय परिसर में अब पक्षकारों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मियों को भीषण गर्मी में शीतल एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार तथा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर फैमिली जज दीपक कुमार भटनागर, जज दिपांजल मिश्रा,सीजीएम, बार एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार, लीगल डिफेंस के अधिवक्ता सुबोध कुमार, पीपी देशबंधु शर्मा सहित न्यायालय के कई न्यायाधीश एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद जिला जज दीपक कुमार, सीजीएम तथा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वयं शीतल एवं शुद्ध जल ग्रहण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जिला जज दीपक कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना न्यायालय प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को राहत देने के साथ-साथ न्यायालय परिसर में पेयजल की समस्या को भी दूर करेगी।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में न्यायालय पहुंचने वाले लोगों को धूप और प्यास से राहत दिलाना तथा उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शिवहर व्यवहार न्यायालय का उद्देश्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट