लावारिस हालत मे पल्सर बाइक को पुलिस ने इटही नहर से किया बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 27, 2026
- 145 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
इटही नहर के समीप लावारिस हालत में पड़ी रही बाइक
दुर्गावती/कैमूर:-- जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत इटही नहर के समीप से बुधवार की शाम दुर्गावती पुलिस ने लावारिस स्थिति हालत मे एक पल्सर बाइक बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पल्सर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या WB 53 F 0340 है जो इटही नहर के बगल में चार्ट में पड़ी थी। जिसको पुलिस ने बरामद कर बुधवार की शाम थाने लाई। बता दे की पल्सर बाइक जो वेस्ट बंगाल का नंबर है और आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए होंगे। हालांकि इस घटना के बाद बाइक सवार का तो पता नहीं चल पा रहा है लेकिन बाइक चार्ट में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। इस मामले पर दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत इटही नहर चार्ट से बुधवार को दुर्गावती पुलिस ने एक लावारिस स्थिति में पड़े पल्सर बाइक को बरामद किया है। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बाइक के नंबर प्लेट व चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है जिससे वास्तविकता पता चल सके।


रिपोर्टर