बकरीद के त्यौहार को ले पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 27, 2026
- 5 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:-- पुलिस ने बकरीद के त्यौहार के मद्दे नजर शांति बनाए रखने हेतु दुर्गावती बाजार से लेकर अन्य संवेदनशील जगहों में फ्लैग मार्च निकाला। किसी भी तरह की अप्रिय घटना कहीं न घटे इसके लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा और इस पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार थानाध्यक्ष गिरीश कुमार सहित काफी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे।


रिपोर्टर