बरसठी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 28, 2026
- 44 views
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण व निर्देशन में थाना बरसठी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरसठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2026 धारा 326(जी), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राधेश्याम उर्फ गुड्डू पुत्र रामराज गौतम निवासी ग्राम लखरांव थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 42 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा झिंगुरिया तिराहे से सुबह लगभग 09:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चालान संबंधित माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरीश यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, आरक्षी सौरभ यादव, आरक्षी आशीष यादव एवं आरआईए सिद्धार्थ मिश्रा शामिल रहे।


रिपोर्टर