शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरसठी पुलिस का अभियान, छह लोग हिरासत में

बरसठी, जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों से कुल छह व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में अरविंद गौतम निवासी मंगरा, राजदेव यादव निवासी बारीगांव बरबसपुर, चंद्रेश यादव निवासी बारीगांव बदलूपुर, भैयालाल यादव निवासी मंगरा, आशीष कुमार यादव निवासी मंगरा तथा राजेश विश्वकर्मा निवासी जगदीशपुर थाना बरसठी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। अभियान में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव एवं हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही। बरसठी पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट