बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 07, 2026
- 107 views
बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर कुल आठ व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विजय कुमार गौतम पुत्र राकेश कुमार गौतम (28 वर्ष), अनिल कुमार गौतम पुत्र सिकंदर कुमार (18 वर्ष) निवासीगण ग्राम परियत, आकाश कुमार गौतम पुत्र बच्चूलाल गौतम (27 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, विजय कुमार गौतम पुत्र छोटेलाल गौतम (31 वर्ष) निवासी ग्राम बकिया चोरारी, पारसनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय देवनारायण यादव (55 वर्ष), सुरेश यादव पुत्र स्वर्गीय दुलार यादव (40 वर्ष) निवासीगण ग्राम निगोह, श्यामू गौड़ पुत्र माताचरण गौड़ (36 वर्ष) तथा राजेश गौड़ पुत्र दीनानाथ गौड़ (42 वर्ष) निवासीगण ग्राम महमदपुर पट्टी हुलास थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा एवं उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा।


रिपोर्टर