विश्व साइकिल दिवस पर सीआरपीएफ की साइकिल रैली, दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 08, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 47वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा रविवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ 47वीं बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में 47वीं बटालियन के 50 से अधिक जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जवानों ने नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।
रैली के माध्यम से आमजन तक "स्वस्थ रहें – फिट रहें" का संदेश पहुंचाया गया। प्रतिभागियों ने साइकिल को पर्यावरण अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक परिवहन साधन के रूप में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट देवेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर सत्येंद्र सिंह तथा निरीक्षक (मंत्रालयिक) राम नारायण चौधरी सहित 47वीं बटालियन के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता भी देखने को मिली। रैली ने नागरिकों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।


रिपोर्टर